logo

घाटशिला में JMM ने जीत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38524 वोट से हराया 

somesh_soren.png

घाटशिला

घाटशिला में इंडिया गठबंधन और JMM  प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38524 मतो से पराजित कर दिया है। तीसरे स्थान पर जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू रहे हैं। सोमेश सोरेन को  कुल 104794 वोट मिले। बता दें कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा था। राज्यभर की निगाहें इस सीट पर टिकी थीं। क्योंकि यहां के मुकाबले को जेएमएम और बीजेपी की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा था। इस परिणाम ने ये भी साबित कर दिया है कि कोल्हान में जेएमएम की पकड़ बरकरार हैं। ये भी बता दें कि बाबूलाल सोरेन भाजपा नेता चंपाई सोरेन के बेटे हैं। चंपाई सोरेन की साख भी इस परिणाम से प्रभावित हुई है, ये कहा जा सकता है। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News